जम्मू-कश्मीर में सीएम उमर अब्दुल्ला की सरकार गिर सकती है। 25 नाराज विधायकों ने उमर और पार्टी प्रेसिडेंट फारूक अब्दुल्ला को मांगें पूरी करने के लिए अल्टीमेटम दे दिया है।
आज सुबह करीब 10 बजे श्रीनगर में विधायकों के साथ उमर और फारूक की बैठक होगी। भास्कर से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अगर विधायकों की मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो सभी आज ही विधायकी से इस्तीफा दे सकते हैं।
विधायकों ने सीएम के सलाहकार नासिर सोगमी को पद से हटाने, डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी से सड़क निर्माण विभाग वापस लेने या उन्हें पद से हटाने और सरकार के लोगों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच जैसी मांगें रखी हैं।















