छत्तीसगढ़राज्यसूरजपुर

सुरजपुर : 55 वर्षों से हम काबिज है इसके बाद भी निजी पट्टा न बना कर सामुदायिक पट्टा क्यों बना दिया गया।

गोपाल सिंह विद्रोही सूरजपुर


बिश्रामपुर/ नगर पंचायत शिवनंदनपुर में 55 वर्षों से जिस भूमि पर रह रहे हैं उस भूमि को निजी पट्टा न दे कर  सामुदायिक पट्टा बनाकर ग्राम पंचायत को कैसे मिल गया ।इस बात को लेकर आज गुदरी बाजार के वासियों ने ग्राम पंचायत भवन में सरपंच के पास गुहार लगाने पहुंचे इस आशय की जानकारी चाही।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

 इस संबंध में जानकारी के अनुसार  राष्ट्रीय राजमार्ग 43 से सट्टा गुदरी बाजार जो वर्षों से दैनिक बाजार के रूप में भी अपनी पहचान बनाई थी यहां छोटी बड़ी व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों ने दुकान मकान बनाकर अपना गुजर बसर वर्षों से कर रहे है परंतु निजी  पट्टा की आस में बैठे इन लोगों का नींद उस समय उड़ गई जब इन्हें पता चला कि इस भूमि का रहने वाले वर्षों से लोगों को निशाना बनाकर सामुदायिक पट्टा बना दिया गया है। खबर लगते ही परेशान 22 व्यापारियों ने ग्राम पंचायत शिवनंदन पुर की सरपंच श्रीमतीविमला सिंह, सचिव धनेश्वर प्रजापति पंच धर्मेंद्र गुप्ता के समक्ष अपनी बात रखते हुए पूछा  शासन पूरे प्रदेश में वन भूमि पट्टा में रहने वाले लोगों को वन पट्टा जारी कर  रही है परंतु हम लोग 60 वर्षों से गुदरी गली में रह रहे है। तत्कालिक दैनिक बाजार में रहने के बाद भी उस भूमि को अनुविभाग द्वारा  व्यक्तिगतपट्टा न देकर समुदायिक पट्टा बना कर भूमि को ग्राम पंचायत को स्थानांतरित कर दी  है जो हम लोगों के लिए बहुत पीड़ादायक  है ।ग्राम पंचायत में हंगामा देखते हुए सरपंच श्रीमती विमला सिंह एवं धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य प्रतिनिधियों ने उचित जवाब देने के लिए पटवारी एस एस ठाकुर को बुलाकर सही वस्तुस्थिति जानकारी चाहिए ।पटवारी ठाकुर ने पीड़ित व्यक्तियों को बताया कि ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर की भूमि गुदरी गली को सामुदायिक पट्टा जिसमें शासकीय माध्यमिक शाला ,प्राथमिक शाला, समुदायिक भवन ,पशु चिकित्सालय आदि को सामुदायिक पट्टा प्रदान की गई है। यदि इस क्षेत्र  में  किसी का मकान आ रहा है तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। उसे अपना तीन पीढ़ियों तक रहने का  साक्ष्य प्रशासन के समक्ष रखना होगा ।शासन द्वारा और अन्य बिंदु  निर्धारित की गई है। यदि इसे 28 परिवार पालन करते हैं तो उन्हें निजी पट्टा हेतु  कार्रवाई हेतु अग्रेषित की जाएगी ।फिलहाल 60 वर्षों से रहने वाले 22 परिवारों का प्रशासन द्वारा सामुदायिक पट्टा बना कर  ग्राम पंचायत को सुपुर्द किए जाने से परिवार काफी दुखित  एवं आक्रोशित है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!