Advertisement

खरीफ फसल के लिए किसानों को न हो खाद्य के लिए परेशानी आम पार्टी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

खरीफ फसल के लिए किसानों को न हो खाद्य के लिए परेशानी आम पार्टी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर -सूरजपुर जिला में किसानों के लिए खाद कि व्यवस्था को ले कर जिलाधिकारी सूरजपुर को आप पार्टी की अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने ज्ञापन सौंपा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने ने खरीफ फसल खाद्य उपलब्ध नहीं होने पर चिंता जताते हुए किसानों को समय पर खाद्य उपलब्ध कराने की सूरजपुर कलेक्टर ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन में आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता उल्लेख किया है कि छत्तीसगढ़ के साथ साथ सूरजपुर जिला में भी खरीफ सीजन में खाद का संकट गहराता जा रहा है, बहुत से सोसाइटी में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं है। इससे किसानो की चिंता बढ़ गई है। राज्य में खाद्य भंडारण लक्ष्य से कम होने के कारण किसानों को हमेशा की तरह रासायनिक खाद की किल्लत से जूझना पड़ सकता है। यदि समितियों में समय पर खाद बीज नही मिलेगा तो किसानो को निजी दुकानों से महंगी कीमत पर खरीदनी पड़ सकती है। सीजन में निजी दुकानदार मौके का फायदा उठाते हुए किसानो से अधिक दाम वसूलते है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में श्री गुप्ता ने चिंता जताते हुए आग्रह किया है कि जिला में पहले से ही पर्याप्त मात्रा में खाद की व्यवस्था की जावे, जिससे की किसानो की खाद की किल्लत न हो। ज्ञापन के पश्चात आप पार्टी केजिला अध्यक्ष ने बताया कि सूरजपुर कलेक्टर ने हमे आश्वासन दिए की इसे संबंधित विभाग को अवगत करा दिया जायेगा और समय पर आवश्यकता अनुसार किसानों को खाद्य बीज मिलने का आश्वासन दिए। इस दौरान आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता के साथ ओबीसी विंग अध्यक्ष हरि नारायण साहू, सूरजपुर ब्लॉक अध्यक्ष सद्दाम अंसारी, सैयद फरहान भी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47