Advertisement

वेलोसिटी एजुकेशन की छात्रा वंशिका गुप्ता ने 12वीं बोर्ड में 94.8% अंक लाकर सरगुजा टॉप किया!

वंशिका गुप्ता ने 94.8% अंक प्राप्त कर सरगुजा में लहराया सफलता का परचम
वेलोसिटी एजुकेशन की छात्रा की उपलब्धि से संस्थान गौरवान्वित

सरगुजा, अंबिकापुर।
वेलोसिटी एजुकेशन अंबिकापुर की मेधावी छात्रा वंशिका गुप्ता ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर न केवल अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे सरगुजा जिले में टॉप कर वेलोसिटी एजुकेशन संस्थान का नाम छत्तीसगढ़ भर में ऊंचा किया।

संस्थान के निदेशक सुमित श्रीवास्तव ने वंशिका की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि वेलोसिटी एजुकेशन का उद्देश्य अंबिकापुर जैसे छोटे शहरों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे छात्र NEET, JEE, CUET, CA Foundation जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

वंशिका गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। संस्था द्वारा समय-समय पर आयोजित मंथली टेस्ट, काउंसलिंग सेशन्स और नीट-पैटर्न पर आधारित तैयारी से छात्रों को मजबूत नींव मिलती है।

सुमित श्रीवास्तव ने कहा कि वेलोसिटी एजुकेशन, शिक्षा के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत कर चुका है और आने वाले वर्षों में यह संस्थान सरगुजा का प्रमुख शैक्षणिक केंद्र बनेगा।

आज वेलोसिटी एजुकेशन में वंशिका गुप्ता और उनके माता-पिता के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरगुजा ज़िले में 12वीं CG Board में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली वंशिका ने न केवल हमारे संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। यह सफलता समर्पण, परिश्रम और परिवार के सहयोग की अद्भुत मिसाल है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57