Advertisement

बुद्ध पूर्णिमा पर भव्य कार्यक्रम: धर्म-जागरण, भारत भोज और प्रीति मिलन का आयोजन

बुद्ध पूर्णिमा पर ‘भारत माता की आरती’ का भव्य आयोजन 12 मई को

धर्म जागरण प्रांत प्रमुख मा. राजकुमार चंद्रा देंगे मुख्य उद्बोधन

रायपुर। पावन बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर दिनांक 12 मई 2025, सोमवार को संस्कार भारती एवं सनातन प्रवाह के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में ‘भारत माता की आरती’, भारत भू-आरती तथा स्नेहिल प्रीति भोज का आयोजन किया जाएगा।

यह आयोजन रायपुर के महामाया रोड, पंचदेव मंदिर गली स्थित आइडियल मैरिज लॉन में सायं 6:00 बजे से आरंभ होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इस गरिमामयी अवसर पर धर्म जागरण प्रांत प्रमुख मा. राजकुमार चंद्रा जी कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे। वे भारतीय संस्कृति, धर्म और राष्ट्र जागरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उद्बोधन देंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संस्कृतिकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता और युवजन की उपस्थिति अपेक्षित है।

कार्यक्रम के अंत में सभी आमंत्रित अतिथियों के लिए पारंपरिक स्नेहिल प्रीति भोज की व्यवस्था भी की गई है।

आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे सपरिवार इस आयोजन में सहभागी बनें और भारत माता की आरती में अपनी श्रद्धा अर्पित करें।


📍 स्थान: आइडियल मैरिज लॉन, पंचदेव मंदिर गली, महामाया रोड, रायपुर
🕕 समय: शाम 6:00 बजे
📆 तिथि: सोमवार, 12 मई 2025 (बुद्ध पूर्णिमा)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57