Advertisement

छत्तीसगढ़ बोर्ड टॉपर अखिल सेन को टीएस सिंहदेव की बधाई, समाज ने दी 21000 की प्रोत्साहन राशि

छात्र अखिल सेन ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश टॉप किया, टीएस सिंहदेव और समाज ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकंडरी परीक्षा 2025 में पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल करने वाले कांकेर ज़िले के धनेली कन्हार निवासी अखिल सेन को पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बधाई दी है। सिंहदेव ने मोबाइल पर चर्चा कर इस मेधावी छात्र को शुभकामनाएं दीं और उसकी आगे की शिक्षा के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अखिल सेन की इस उपलब्धि पर सर्व नाई सेन समाज, छत्तीसगढ़ ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें और उनके परिवार को सम्मानित किया। समाज के प्रतिनिधियों ने अखिल सेन के घर पहुंचकर उनके माता-पिता श्रीमती सेवती सेन और भेदन लाल सेन से मुलाकात की और पूरे परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी।

इस अवसर पर समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश ठाकुर ने छात्र को ₹21,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। समाज ने यह भी घोषणा की कि छात्र की आगे की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी समाज उठाएगा। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष पुनीत राम सेन, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध लोक कलाकार मोना सेन सहित समाज के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57