Advertisement

13 मई को अंबिकापुर में ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम, शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य अतिथि

13 मई को ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संकल्प भवन में हुई बैठक, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य अतिथि

अम्बिकापुर।भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय संकल्प भवन में आगामी ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने की। इस दौरान 13 मई को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक छत्तीसगढ़ को 8 लाख 26 हजार आवासों की स्वीकृति मिल चुकी है। आगामी कार्यक्रम में राज्य को अतिरिक्त आवास मिलने की संभावित घोषणा को लेकर उन्होंने इसे ऐतिहासिक अवसर बताया और कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा से तैयारी करने का आह्वान किया।

नगर पालिक निगम की महापौर मंजूषा भगत ने इस आयोजन को जनकल्याण की दिशा में मील का पत्थर बताया और नगर निगम स्तर पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की बात कही।

पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने इसे गरीब, मजदूर और वंचित वर्ग के लिए भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया और सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।

बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी ने किया और आभार पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने व्यक्त किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

बैठक में जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, ननि सभापति हरविंदर सिंह टिन्नी, अरुणा सिंह, विनोद हर्ष, करता राम गुप्ता, विकास पांडे, विजय व्यापारी, संतोष दास, अभिषेक शर्मा, रूपेश दुबे, रविन्द्र तिवारी, जन्मजेय मिश्रा, आकाश गुप्ता, राजेंद्र जायसवाल, कमलेश तिवारी, मनोज कंसारी, गोल्डी बिहाड़े, अवधेश सोनकर, रश्मि जायसवाल, दीक्षा अग्रवाल, नीलम राजवाड़े, प्रियंका चौबे, प्रिया सिंह, बबली नेताम, मनोज सोनी, विनोद दुबे, शैलेंद्र शर्मा, तजिंदर बग्गा, सतीश शर्मा, प्रयाग राज साहू, दीपक बंसल, निरंजन रॉय, अंशुल श्रीवास्तव, शरद सिन्हा, संजू वर्मा, रविशंकर जायसवाल, दुर्गा शंकर दास, अजय सोनी, मयंक जायसवाल, धनंजय मिश्रा, वीर सोनी, छोटू थॉमस, शंभु सोनी, पंकज गुप्ता, चंदन शुक्ला, हर्ष जायसवाल, सत्यम साहू, अनुराग शुक्ला सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57