Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर सड़क हादसे पर जताया शोक

रायपुर सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की

रायपुर, 12 मई 2025 – रायपुर-बालोदाबाजार मार्ग पर सरागांव गांव के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए बच्चों और महिलाओं सहित कई लोगों की मृत्यु पर गहन संवेदना प्रकट की है।

राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल से जारी शोक संदेश में कहा गया है:

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

“रायपुर, छत्तीसगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में बच्चों एवं महिलाओं सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।“

यह हादसा रविवार देर रात हुआ, जब दो वाहनों की टक्कर में 13 लोगों की जान चली गई, जिनमें नौ महिलाएं और एक छह माह का शिशु शामिल है। कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज रायपुर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की सहायता राशि की घोषणा की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47