Advertisement

श्री सत्य साईं अस्पताल से रायपुर को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल से रायपुर की बनी है अलग पहचान: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर, 12 मई 2025 — उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने निःशुल्क हृदय उपचार के जरिए रायपुर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दी है। वे आज नवा रायपुर स्थित अस्पताल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बाबा श्री सत्य साईं के प्रेम और सेवा के संदेश को अपनाते हुए इस अस्पताल ने अब तक 36,000 से अधिक निःशुल्क हार्ट सर्जरी की हैं। भारत सहित 15 अन्य देशों के एक हजार से अधिक बच्चों को यहां जीवनदान मिला है। अब तक 3 लाख से अधिक बच्चों के हृदय की निःशुल्क जांच की जा चुकी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सेवा परमो धर्मः का उदाहरण

श्री साव ने कहा कि यह अस्पताल न केवल बच्चों को नया जीवन दे रहा है, बल्कि उनके माता-पिता के जीवन में भी नई उम्मीद जगा रहा है। उन्होंने अस्पताल में उपचार करा चुके बच्चों और उनके परिजनों से भेंट की तथा फल और मिठाई वितरित की।

नर्सिंग स्टॉफ को किया सम्मानित

कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा देने वाली नर्सेज को सम्मानित किया गया। श्री साव ने नर्सिंग समुदाय को स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

गौतम बुद्ध के निर्वाण दिवस पर सेवा का संदेश

अस्पताल चेयरमैन डॉ. श्रीनिवास ने कहा कि आज का दिन खास है क्योंकि आज ही गौतम बुद्ध ने काशी में अपना पहला उपदेश दिया था। उसी काशी में अब श्री सत्य साईं अस्पताल का नया सेवा केंद्र भी शुरू होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब यहां निःशुल्क नर्सिंग शिक्षा भी दी जा रही है।

पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले, अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी, तथा बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ इस अवसर पर उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47