Advertisement

अम्बिकापुर में 13 मई को होगा “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम, शिवराज सिंह चौहान करेंगे 51 हजार आवासों का गृह प्रवेश

“मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

रायपुर/अम्बिकापुर, 12 मई 2025 — केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अम्बिकापुर में आयोजित भव्य “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह आयोजन पीजी कॉलेज मैदान, अम्बिकापुर में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत नवनिर्मित 51,000 आवासों का गृह प्रवेश कराएंगे और पीएम जनमन योजना के हितग्राहियों को भी खुशियों की चाबी सौंपेंगे। इसके साथ ही नए स्वीकृत आवासों के भूमिपूजन और स्वीकृति पत्र वितरण की भी औपचारिक प्रक्रिया होगी।

गांवों में पहुंचेगी स्थायी खुशहाली

इस भव्य आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों को अपना पक्का घर मिलेगा, जिससे उनकी वर्षों पुरानी आशा पूरी होगी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने अब गांव-गांव में सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन की नींव रखी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्व-सहायता समूह की दीदियों का होगा सम्मान

कार्यक्रम में लखपति दीदी योजना व उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व-सहायता समूह की महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा, जो ग्रामीण आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुकी हैं।

प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

  • मुख्यमंत्री: विष्णु देव साय (अध्यक्षता करेंगे)

  • अति विशिष्ट अतिथि:

    • केंद्रीय राज्य मंत्री (आवास एवं शहरी मामले): तोखन साहू

    • उपमुख्यमंत्री: विजय शर्मा, अरुण साव

    • विधानसभा अध्यक्ष: डॉ. रमन सिंह

  • विशिष्ट अतिथि:

    • वित्त मंत्री: ओ.पी. चौधरी

    • कृषि मंत्री: राम विचार नेताम

    • स्वास्थ्य मंत्री: श्याम बिहारी जायसवाल

    • महिला एवं बाल विकास मंत्री: लक्ष्मी राजवाड़े

    • अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47