Advertisement

मुख्यमंत्री ने सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा की, जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने के लिए निर्देश

किसानों को मिले सिंचाई परियोजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयासों के निर्देश

रायपुर 12 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रदेश के सिंचाई ढांचे को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश के सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल का अधिकतम उपयोग कृषि कार्यों में हो और जल अपव्यय को रोका जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के सभी बांधों की जल भराव क्षमता, वर्तमान सिंचाई स्थिति और आगामी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाए। उन्होंने नहरों के माध्यम से जल परिवहन में होने वाली हानि को रोकने के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करने की आवश्यकता जताई। मुख्यमंत्री ने जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने हेतु अंडरग्राउंड पाइपलाइन व्यवस्था के माध्यम से आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सिंचाई योजनाओं में रूपांकित सिंचाई क्षमता और वास्तविक क्षमता के बीच के अंतर को कम करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनानी चाहिए। बस्तर और सरगुजा संभाग में लंबे समय से अधूरे पड़े योजनाओं को जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन वृहद सिंचाई परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया ताकि किसानों को समय से योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके साथ ही, उन्होंने बड़ी परियोजनाओं के लिए भारत सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त करने हेतु प्रस्ताव जल्द तैयार करने की बात कही। उन्होंने 26 विकासखण्डों में भू-जल की स्थिति को देखते हुए परियोजनाओं के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

इस बैठक में जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने भी निर्माणाधीन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में सचिव जल संसाधन विभाग श्री राजेश सुकुमार टोप्पो ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी और निर्माणधीन एवं प्रस्तावित सिंचाई योजनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

बैठक में मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, विशेष सचिव वित्त श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा, प्रमुख अभियंता इन्द्रजीत उइके और जल संसाधन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47