
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी समीक्षा बैठक | मनरेगा, पीएम आवास और कृषि योजनाएं फोकस में
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम विष्णुदेव साय मंत्रालय में कर रहे हैं मनरेगा, पीएम आवास, पीएम ग्राम सड़क और कृषि योजनाओं की समीक्षा। बैठक में डिप्टी सीएम विजय शर्मा और कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद।
शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे मंत्रालय में बड़ी समीक्षा बैठक | कृषि और ग्रामीण योजनाओं पर फोकस
रायपुर | 13 मई 2025| केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर मंत्रालय में पंचायत, ग्रामीण विकास और कृषि विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा कर रहे हैं।
🔹 बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम भी मौजूद हैं।
🔹 इस बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, केंद्र और राज्य के समन्वय से योजनाओं के ज़मीनी क्रियान्वयन को गति देने के लिए यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।