Advertisement

बल्दाकछार में मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल, तटबंध निर्माण व हाई मास्ट लाइट के लिए सर्वे शुरू

मुख्यमंत्री की घोषणा पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई: बल्दाकछार में तटबंध निर्माण और हाई मास्ट लाइट की तैयारी शुरू

बलौदाबाजार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की 9 मई को बल्दाकछार में आकस्मिक दौरे के दौरान की गई घोषणाओं पर जिला प्रशासन ने तेजी से अमल शुरू कर दिया है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर संबंधित विभागों ने मंगलवार को ग्राम बल्दाकछार में सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया।

महानदी के कटाव को रोकने तटबंध निर्माण का सर्वे प्रारंभ

जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों द्वारा महानदी के दाएं तट पर पक्का तटबंध निर्माण के लिए सर्वे किया गया। कार्यपालन अभियंता के अनुसार, लगभग 1.5 किलोमीटर लंबाई में 5 मीटर स्लांट हाइट की सीमेंट-कांक्रीट संरचना बनाई जाएगी, जिससे हर साल होने वाले कटाव को रोका जा सकेगा।
अनुमानित लागत: ₹888.00 लाख

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

 हाई मास्ट लाइट लगाने क्रेड़ा विभाग का सर्वे

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार गुड़ी चौक और कमारपारा में हाई मास्ट लाइट लगाए जाने हेतु क्रेड़ा विभाग के इंजीनियरों ने सरपंच और ग्रामीणों के साथ स्थल निरीक्षण किया।
प्राक्कलन बनाकर जल्द भेजा जाएगा स्वीकृति के लिए।

गौरतलब है कि 9 मई 2025 को सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बल्दाकछार का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर तटबंध निर्माण, विद्युत व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर घोषणाएं की थीं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47