राशिफल

Rashifal 19 july 2021: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला दिन. जानिए

Rashifal, 19 July 2021: सोमवार के दिन चालाकी इन राशि के जातकों पर पड़ेगी भारी, हो सकता है बड़ा नुकसान

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

नई दिल्ली: सोमवार के दिन तुला राशि के जातकों को चालाकी करने से बचना होगा,अगर ऐसा नहीं करते हैं आपको बिजनेस में बड़ा नुकसान हो सकता है,अन्य राशि वालों के लिए आगे बढ़ने के लिए सोमवार का दिन बेस्ट है

आइए एस्ट्रो गुरु बेजान दारुवाला के पुत्र चिराग दारुवाला से जानते हैं कि अन्य राशि वालों के लिए सोमवार का दिन कैसा रहने वाला है.

मेष (Aries): आगे बढ़ने के लिए सोमवार का दिन आपके लिए बेस्ट है. आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है. नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे. प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझेंगे. विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकता है.

वृषभ (Taurus): आपका दिन उत्तम रहने वाला है. आर्थिक नजरिए से दिन बढ़िया रहेगा क्योंकि इनकम में बढ़ोतरी होगी. बिजनेस में कुछ नया ट्राई करने से आपको बचना चाहिए. मनचाही प्रगति ना होने की वजह से नाराजगी रह सकती है. परिवार में सुखद स्थितियां निर्मित होगीं.

मिथुन (Gemini): आपके लिए सोमवार का दिन मिला-जुला रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं. महिला वर्ग से आपको लाभ होगा. कारोबारी विस्तार का मन बनेगा. अनुभवी लोगों की मदद से मुश्किल राह आसान होगी.

कर्क (Cancer): आप घरवालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें. उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे. रुपये-पैसे का लेन-देन के लिए समय बहुत अच्छा है, फायदा होगा.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सिंह (Leo): सोमवार का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. आपकी एकाग्रता चरम पर होगी. धन लाभ के अवसर मिलेंगे. व्यवसायी अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लोन ले सकते हैं. रोजी रोजगार की दिशा में प्रगति होगी.
कन्या (Virgo): आपके लिए भी सोमवार का दिन अच्छा रहेगा. अगर आप जरूरतमंद की मदद करते हैं तो आपके प्रगति के रास्ते खुलेगें. हर काम को बढ़िया तरीके से अंजाम तक पहुंचाएंगे. कारोबारी लोगों को किसी डील के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है.

तुला (Libra): अपने दायरे को बढ़ाने पर जोर देना चाहिए यह आपके लिए लाभदायक होगा. इस समय निवेश संबंधी कार्यों में अपना ध्यान केंद्रित रखें. कामों में आप शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे जो कि नुकसानदायक होगा.

वृश्चिक (Scorpio): दूसरों की मदद करने से आपको फायदा होगा. यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कर लें. परिवार के लोगों का तालमेल आपको आगे बढ़ने का हौसला देगा. आमदनी में बढ़ोतरी होगी. राजकीय मामले सुलझेंगे.

धनु (Sagittarius): सोमवार का दिन आपके लिए बेहतरीन रह सकता है. काम को लेकर आपका कॉन्फिडेंस बहुत शानदार रहेगा. यह वह समय है जब आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ प्राप्त हो रहा है. परिवार में संपत्ति की बढ़ोतरी होगी. नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं.

मकर (Capricorn): आपके लिए सोमवार का दिन अच्छा रहेगा. आप सामाजिक दायरा बढ़ाने का प्रयास करेंगे. बिजनेस में फाइनेंस संबंधी काम को अधिक महत्व दें. अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है. भागदौड़ कर किसी भी क्षेत्र में काम निकलवा लेंगे.
कुंभ (Aquarius): सोमवार का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा. लाभ के कई अवसर सामने आ सकते हैं. फाइनेंस संबंधी कारोबार करने वाले लोगों को मुनाफा होगा. आजीविका के साधनों में परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा. नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी.

मीन (Pisces): सोमवार का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा. व्यापार में आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे. अतिरिक्त आय की भी परिस्थितियां बनेंगी. कार्य क्षेत्र में आपको बॉस का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!