Advertisement

नवा रायपुर में जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण, 300 अधीक्षकों को नियुक्ति पत्र और 122 विद्यार्थियों का सम्मान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण, 300 छात्रावास अधीक्षकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 14 मई 2025 को बुधवार शाम 4 बजे राजधानी नवा रायपुर के आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (सेक्टर-24) में प्रदेश के गौरवशाली जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित नवनिर्मित जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री साय इस अवसर पर आदिम जाति विकास विभाग में नवनियुक्त 300 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। साथ ही जेईई मेंस 2025 में चयनित प्रयास आवासीय विद्यालय के 122 विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देंगे।

कार्यक्रम में रहेंगे कई दिग्गज शामिल

इस गरिमामय अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम करेंगे।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों में शामिल हैं:

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo
  •  केदार कश्यप (वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री)

  •  दयाल दास बघेल (खाद्य मंत्री)

  •  ओ.पी. चौधरी (वित्त मंत्री)

  •  श्याम बिहारी जायसवाल (स्वास्थ्य मंत्री)

  •  टंकराम वर्मा (राजस्व मंत्री)

  •  लखनलाल देवांगन (उद्योग मंत्री)

  • श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े (महिला एवं बाल विकास मंत्री)

  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भोजराज नाग, महेश कश्यप, राधेश्याम राठिया, चिंतामणि महाराज

  • विधायकगण: किरण सिंह देव, राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरन्दर मिश्रा, सुनील सोनी, गुरु खुशवंत साहेब, इन्द्रकुमार साहू, अनुज शर्मा

  • महापौर श्रीमती मीनल चौबे

  • मुख्य सचिव अमिताभ जैन

राज्य की जनजातीय पहचान को समर्पित संग्रहालय

यह जनजातीय संग्रहालय छत्तीसगढ़ की विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति, रीति-रिवाज, जीवनशैली और इतिहास को प्रदर्शित करता है। यह नवा रायपुर में राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसे आम जनता के लिए खोला जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57