Advertisement

कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का पुतला दहन

ऑपरेशन सिंदूर की जाँबाज कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री की टिप्पणी के विरोध में सरगुजा कांग्रेस ने किया पुतला दहन

सरगुजा, छत्तीसगढ़।मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की वीरांगना महिला सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के प्रति की गई अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह का पुतला दहन कर विरोध जताया।

यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से मंत्री के पुतले का मुँह काला किया, गले में जूते की माला पहनाई और उसका दहन किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा:

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

“कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे समर्पित और देशभक्त सेना अधिकारी के खिलाफ की गई टिप्पणी न केवल शर्मनाक है बल्कि युद्धकाल में सेना का मनोबल तोड़ने जैसा कृत्य है। मंत्री विजय शाह का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है। भाजपा ऐसे लोगों को न केवल टिकट देती है बल्कि मंत्री पद से भी नवाजती है। यह भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है।”

कांग्रेस ने मांग की है कि विजय शाह को मंत्री पद से तत्काल बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर मुकदमा चलाया जाए।

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से अजय अग्रवाल, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, संजय विश्वकर्मा, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, शफीक खान, अरुण मिंज, संजीव मंदिलवार, पपिन्दर सिंह, सहित लगभग 80 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57