Advertisement

गरियाबंद की भाविका साहू को मिली सरकारी सहारा योजना का लाभ, हर महीने मिलेंगे ₹4000

गरियाबंद, 15 मई 2025|गरीबी से जूझ रही गरियाबंद जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की 9 वर्षीय कुमारी भाविका साहू को अब हर महीने ₹4000 की आर्थिक मदद मिलेगी। यह सहायता महिला एवं बाल विकास विभाग की स्पॉन्सरशिप योजना (मिशन वात्सल्य) के तहत दी जाएगी।

यह निर्णय राजिम विधायक श्री रोहित साहू की पहल पर लिया गया। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से जिला कार्यक्रम अधिकारी को सूचित किया, जिसके बाद विभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाविका के परिवार की स्थिति बेहद दयनीय है। उनकी माता का देहांत 2018 में हो गया था, और उनके पिता 82% दिव्यांग हैं, जिस कारण वे कोई भी काम करने में असमर्थ हैं। जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम ने मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया और पाया कि यह मामला स्पॉन्सरशिप योजना के मापदंडों को पूरा करता है।

इसके तहत सामाजिक जाँच, दस्तावेज सत्यापन और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर योजना की स्वीकृति दी गई। अब भाविका को 18 वर्ष की उम्र तक प्रतिमाह ₹4000 की सहायता दी जाएगी।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने जानकारी दी कि गरियाबंद जिले में अब तक कुल 264 बच्चे इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। इस अवसर पर भाविका और उनके पिता श्री गजानंद साहू ने राज्य शासन और विभाग को त्वरित सहायता देने के लिए आभार प्रकट किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47