सादिक चौक में वाहन जांच अभियान, नियम उल्लंघन पर 24,337 रुपये का चालान

सादिक चौक में वाहन चेकिंग अभियान: नियम उल्लंघन पर 24,337 रुपये का चालान

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर सादिक चौक में परिवहन विभाग और पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान कई वाहन चालकों को बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के पाया गया।

9 दोपहिया वाहन जब्त
अभियान के दौरान कुल 9 दोपहिया वाहनों को नियम उल्लंघन के कारण जप्त किया गया, जिन्हें शहर थाना परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से रखा गया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

नशे में वाहन चलाने पर कार्रवाई
कल रात एक पिकअप मालवाहक वाहन चालक को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिसका चालान आज फाइन हेतु भेजा गया है। इसी प्रकार, एक मिनी ट्रक चालक को पूर्व में शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा गया था, जिसका चालान भी आज प्राप्त हुआ।

कुल 24,337 रुपये का चालान फाइन
13 दोपहिया वाहनों का चालान: ₹13,150

1 मिनी ट्रक चालक (नशे में वाहन संचालन): ₹11,187
➡️ कुल चालान राशि: ₹24,337

यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और यातायात व्यवस्था में सहयोग दें।