Advertisement

“एक राष्ट्र, एक चुनाव” से 4.50 लाख करोड़ की बचत संभव: अंबिकापुर संगोष्ठी में संतोष दास

“एक राष्ट्र, एक चुनाव” से विकास को मिलेगी रफ्तार: भारत सिंह सिसोदिया

संतोष दास बोले – एक साथ चुनाव से 4.50 लाख करोड़ की बचत संभव

अंबिकापुर, सरगुजा।रामगढ़ (उदयपुर) में आयोजित विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और भाजपा संवाद प्रमुख संतोष दास ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया।

भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से विकास कार्यों में बाधा आती है। एकसाथ चुनाव होने से प्रशासनिक मशीनरी और वित्तीय संसाधनों की बचत होगी जिससे नीति निर्माण में स्थिरता आएगी।

विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह पहल लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाएगी और भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्रहित में कार्य करती रही है।

भाजपा संवाद प्रमुख संतोष दास ने कहा कि सभी चुनाव एक साथ कराने से करीब 4.50 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी, जो देश की GDP के 1.5% के बराबर है। उन्होंने इस व्यवस्था को देश को एकजुट करने और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की दिशा में जरूरी कदम बताया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

संगोष्ठी को भाजपा जिला मंत्री राधेश्याम सिंह ठाकुर, देवगढ़ मंडल अध्यक्ष अखंड विधायक सिंह, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह ने भी संबोधित किया।
त्रिलोचन सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्या श्रीमती राधा रवि, अनिल सिंह, राकेश अग्रवाल, संतोष जायसवाल, श्याम लाल जायसवाल, कल्पना भदौरिया, चंद्रबसु यादव, दिनेश यादव, सुरेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, मुन्ना सिंह, अर्जुन सिंह, नागेश्वरी बाई, बुधमोहन सिंह, रमेश यादव, मनीष बंसल सहित समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े अनेक प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने “एक राष्ट्र, एक चुनाव” को सफल बनाने के लिए जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57