Advertisement

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सरगुजा ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने पर पटाखे फोडकर व मिष्टान्न बांटकर संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में खुशियां मनाई

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/ सरगुजा// भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सरगुजा ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने पर पटाखे फोडकर व मिष्टान्न बांटकर संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में खुशियां मनाई। इस अवसर पर भाजपा  पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार में 43 में से 27 मंत्री पिछड़ा वर्ग समाज से हैं जो यह दर्शाता है कि मोदी सरकार पिछड़ा वर्ग समाज को आगे ले जाने के लिए कटिबद्ध हैै। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी जी ने पुरे देश में पिछड़ा वर्ग समाज की पचास प्रतिशत से अधिक जनसंख्या का मान रखते हुए अपने मंत्रिमंडल में 27 मंत्री पिछड़ा वर्ग से बनाये हैं। इस अवसर पर पिछड़ा मोर्चा प्रदेश मंत्री मनोज गुप्ता ने नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे को चरितार्थ करते हुए पिछड़ा वर्ग को मंत्रिमंडल में पर्याप्त स्थान दिया है। इस अवसर पर पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल ने कहा कि पिछड़ा मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का कोटि कोटि आभार हम सब इस उपलब्धि से गौरवान्वित हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम प्रबोध मिंज, पार्षद आलोक दुबे, भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, मधुसूदन शुक्ला, संतोष दास, अजय प्रताप सिंह, जितेन्द्र सोनी, हरि गुप्ता, संतोष कश्यप, श्याम गुप्ता, मनोज सोनी, रामप्रवेश पांडेय, सर्वैश तिवारी, दुर्गा शंकर, नकुल सोनकर, प्रेमानंद तिग्गा, मयंक जायसवाल, संदीप ताम्रकार, रोहित कुशवाहा, अजय सोनी, संदीप सोनी, अतीष सिंह, संजीव सेठ, सुनील चौधरी, आकाश सोनी, महेश साहू, सुमित सोनी, सुमित यादव, राजकिशोर साव, पीयूष, वेदप्रकाश, शोलू सिंह, रवि सोनी, दीपक यादव,अमित त्रिपाठी, शिवांश गर्ग, सुमित त्रिपाठी, युवराज बेहरा, अमन गुप्ता, अंशु गुप्ता, रितिक शर्मा, अंश गोस्वामी, विष्णु पांडे, अभिषेक तिवारी, अंशुल जायसवाल, गगन बेहरा मिथिलेश चेरवा, ऋषभ त्रिपाठी, सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57