
Uncategorized
नारायणपुर ऑपरेशन में 26 नक्सली ढेर, टीएस सिंहदेव बोले – वीरता को सलाम
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 26 नक्सली मारे गए, एक बड़ा नक्सली नेता भी ढेर। टीएस सिंहदेव ने ऑपरेशन को सुरक्षा बलों की बड़ी जीत बताया।
नारायणपुर ऑपरेशन में 26 नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता – टीएस सिंहदेव का बयान
नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। विशेष ऑपरेशन के तहत 26 नक्सलियों को मार गिराया गया, जिसमें एक बड़ा नक्सली नेता भी शामिल है। इस कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने सुरक्षाबलों की वीरता की प्रशंसा करते हुए कहा:
“2020 से हमारे प्रयासों ने आज सफलता का रूप लिया है। दुर्गम और कठिन इलाके में जब इतनी बड़ी कार्रवाई सफलतापूर्वक की जाती है, तो यह साफ संकेत है कि अब सुरक्षा बल उस स्तर पर पहुँच चुके हैं जहाँ निर्णायक कार्रवाई मुमकिन है।”
उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में जवानों ने विषम परिस्थितियों, कठिन भौगोलिक चुनौतियों और लगातार खतरे के बीच अद्भुत साहस, रणनीति और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। “उनकी वीरता को मेरा सलाम है,” सिंहदेव ने कहा।












