छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

चार दिन के छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे राकेश टिकैत, किसानों के चुनाव लड़े जाने के सवाल पर कही बड़ी बात

रायपुर। किसान चुनाव से दूर रहेंगे. किसी भी किसान संगठन को चुनाव में नहीं जाना चाहिए. किसान संगठनों को सरकारों से बातचीत करना चाहिए. आने वाले दिनों में देश में वैचारिक क्रांति आएंगी. यह बात किसान नेता राकेश टिकैत ने आगामी विधानसभा चुनाव में किसानों के चुनाव लड़े जाने के सवाल पर कही.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

चार दिन के छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे राकेश टिकैत का रायपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान मीडिया से चर्चा में बताया कि प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा करने जाएंगे. फसलों के दाम का बड़ा सवाल है, भूमि अधिग्रहण है. छत्तीसगढ़ में भी भूमि अधिग्रहण का मामला चल रहा है. इस संबंध में सरकार से बात करेंगे.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने कहा कि 20 मार्च को दिल्ली में एक बड़ी पंचायत है. कोई भी सरकार किसानों के खिलाफ फैसले लेंगे तो वहां जाकर हम मीटिंग करेंगे. जब तक देश में एमएसपी कानून गारंटी नहीं बनेगा तब तक किसानों की फसलें ऐसी ही लूटती रहेंगी. पहले भी सरकार से चर्चा किया गया था, अब भी सरकार से चर्चा करेंगे ताकि मामले का निपटारा हो.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!