Advertisement

सूरजपुर में मछुआ कल्याण बोर्ड की बैठक: योजनाओं की जानकारी, मछुआ समूहों को संगठित करने पर जोर

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा ने सूरजपुर में मछुआरों की बैठक ली, योजनाओं की दी जानकारी

सूरजपुर, 23 मई 2025 – छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा ने शुक्रवार को जिला पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में मछुआ समुदाय, सहकारी समितियों और मत्स्य पालकों के साथ एक अहम बैठक ली। बैठक का उद्देश्य मछुआ वर्ग के कल्याण और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर संवाद स्थापित करना था।

  • प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सहकार से समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं की समीक्षा की गई।

  • मछुआरों को योजनाओं का लाभ लेकर आय दोगुनी करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

  • मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई के संसाधनों की जानकारी दी गई।

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
  • प्रतापपुर कोरमा में शासकीय हैचरी शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।

  • मछुआ समूहों को सहकारी समितियों में संगठित करने का आह्वान।

बैठक में कलेक्टर  एस. जयवर्धन ने मछली पालन को व्यावसायिक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत साधन बन सकता है। विधायक भूलन सिंह मरावी ने भी मछली पालन को रोजगार का सशक्त माध्यम बताया और युवाओं से जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मत्स्य पालकों को जाल व आईस बॉक्स वितरित किए गए। बैठक में रेडक्रॉस जिला चेयरमैन बाबूलाल अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती स्वाति संत सिंह, जिला पंचायत सदस्य लवकेश पैकरा समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47