Advertisement

सुशासन तिहार: दिव्यांग युवक को मिली बैसाखी, 24 घंटे में प्रशासन की त्वरित सहायता

एक बैसाखी ने लौटाई मुस्कान: सुशासन तिहार में दिव्यांग युवक को मिली त्वरित सहायता

रायपुर, 29 मई 2025 – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार अब ज़मीन पर असर दिखा रहा है। इसका जीवंत उदाहरण जगदलपुर निवासी दिव्यांग युवक सूचित पाण्डे हैं, जिन्हें प्रशासन की त्वरित पहल पर 24 घंटे के भीतर बैसाखी प्रदान की गई।

सूचित पाण्डे, जो एक निजी फर्म में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं, ने बुधवार को कलेक्टर हरिस एस से मिलकर अपनी समस्या बताई। उन्होंने चलने-फिरने में असुविधा और बैसाखी की आवश्यकता को लेकर बात रखी। कलेक्टर ने तत्परता दिखाते हुए अधिकारियों को तुरंत निर्देशित किया। अगले ही दिन रेडक्रॉस सोसायटी की मदद से उन्हें बैसाखी सौंप दी गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

भावुक होकर सूचित पाण्डे ने कहा, “मैं सोच रहा था कि मुझे कई ऑफिसों के चक्कर काटने पड़ेंगे, लेकिन मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि इतनी जल्दी मेरी मदद हो गई। यह असली सुशासन है।”

उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की उम्र में एक दुर्घटना में उन्होंने अपना एक पैर गंवा दिया था, लेकिन आत्मनिर्भरता के साथ जीवन जी रहे हैं। अब बैसाखी मिलने से उन्हें काम पर जाना आसान हो गया है और आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

सुशासन तिहार के ज़रिए सरकार यह साबित कर रही है कि सुशासन केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और ज़रूरतमंदों की मदद में निहित है। यह अभियान शासन को जनता के और करीब ला रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57