Advertisement

जल जीवन मिशन से घरों तक पहुंचा नल-जल, समय और श्रम की बचत से महिलाएं खुश, जिले के 60 हजार से अधिक घरों में लगेंगे घरेलू नल कनेक्शन

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जल जीवन मिशन के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में घर-घर नल-जल पहुँचना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में लखनपुर जनपद के ग्राम पंचायत लहपटरा के घुटरीपारा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सोलर आधारित नल-जल के 35 घरेलू कनेक्शन पूर्ण कर घरों तक नल जल पहुंचा दिया गया है। घरों में नल जल की सुविधा मिलने से पेयजल सहित अन्य घरेलु उपयोग में सहूलियत हो रही है और समय एवं श्रम की भी बचत हो रही है । सबसे ज्यादा सहूलियत महिलाओं को हुई है जिससे वे बहुत खुश हैं। कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रो के 60 हजार 452 घरों में घरेलू नल कनेक्शन लगाए जाएंगे। इसके लिए जिला जल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा 142 करोड़ 92 लाख रुपये की राशि का अनुमोदन किया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता प्रदीप खलखो ने बताया कि सोलर आधारित 324, रेट्रोफिटिंग 59 एवं एकल 54 सहित कुल 437 नलजल योजना स्वीकृत की गई है। इसमे सोलर पंप से 7 हजार 814 कनेक्शन, रेट्रोफिटिंग से 28 हजार 894 कनेक्शन एवं एकल से 23 हजार 744 घरेलु कनेक्शन लगाए जाएंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05