छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

सही आवेदन भरने लोक सेवा केन्द्र के संचालकों को  दिया  जा रहा प्रशिक्षण  

सही आवेदन भरने लोक सेवा केन्द्र के संचालकों को  दिया  जा रहा प्रशिक्षण  

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   लोक सेवा केंद एवं चॉइस सेंटर के संचालकों को   ऑनलाइन आवेदन शुद्धतापूर्वक  भरने की जानकारी देने  के लिए सभी विकासखण्डों में ई -डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एवं संबंधित  तहसीलदार के द्वारा जनपद कार्यालयो   में  प्रशिक्षण  दिया जा रहा है। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने विकासखंडवार प्रशिक्षण तिथि निर्धारित करते हुए सभी लोकसेवा केन्द्र एवं चॉइस सेवा केन्द्र संचालकों को समय पर निर्धारित प्रशिक्षण केंद्र में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। प्रशिक्षण  प्रातः 11ः30  बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक आयोजित किए जा रहे है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

11 अगस्त को उदयपुर  जनपद पंचायत  कार्यालय में प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण में सभी लोकसेवा केंद्र एव चॉइस सेन्टर के  संचालकों ने भाग लिया।  12 अगस्त को  लखनपुर जनपद कार्यालय ,13 अगस्त को  लुण्ड्रा एवं बतौली  विकासखण्ड हेतु  प्रशिक्षण स्थल बतौली जनपद पंचायत कार्यालय,16 अगस्त को सीतापुर जनपद पंचायत कार्यालय, 18 अगस्त को  मैनपाट जनपद पंचायत कार्यालय तथा 25 अगस्त को अम्बिकपुर जनपद हेतु लाइवलीहुड कॉलेज अम्बिकपुर में प्रशिक्षण आयोजित होंगे।

banar-02

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!