Advertisement

जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षकों ने कलेक्टर से की मुलाकात

जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षकों ने कलेक्टर से की मुलाकात

समाज में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका, बच्चों के मेंटर बने- कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर/10 जुलाई 2021/ कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव से जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई के शिक्षकों ने सौजन्य मुलाकात की। सौजन्य भेंट मुलाकात में कलेक्टर डॉ. सिंह ने अत्यन्त आत्मीयता से परिचय प्राप्त कर सभी शिक्षकों से हालचाल जाना। उन्होंने मुलाकात के दौरान कहा कि शिक्षकों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका है। आप सभी योग्य शिक्षक हैं, भरोसा है की आप सभी वर्ग के बच्चों का उचित मार्गदर्शन कर भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने बच्चो के स्तर को चिन्हांकित कर मेंटर के रूप में कार्य करने के लिए कहा जिससे कमजोर छात्र भी आगे बढ़ सके। उन्होंने कैरियर काउंसलिंग करने भी कहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने स्कूल के नेटवर्क समस्या, बाउंड्री वॉल की समस्या, ग्राउंड की समस्या एवं घर पहुंच गैस सिलेंडर की समस्याओ को भी सुना तथा संबंधित विभाग को तत्काल निराकरण करने के निर्देश भी दिए जिससे पूरा स्कूल स्टाॅफ कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने सभी शिक्षकों को अध्यापन के अतिरिक्त अन्य कार्य भी करने कहा तथा बच्चों की मानसिक स्तर को चिन्हांकित कर अच्छे पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने कम्प्यूटर लैब, विभिन्न प्रयोगशाला कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा समुचित व्यवस्था की सराहना की। इस दौरान एसडीएम सूरजपुर, स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57