Advertisement

जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने ग्राम सरसताल सोनगरा स्थित गौठान का किया निरीक्षण

जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने ग्राम सरसताल सोनगरा स्थित गौठान का किया निरीक्षण

माॅडल गौठान के रुप में विकसित करने दिए निर्देश

सीईओ ने गांव भ्रमण कर किया अवलोकन, 2 साल से बायो गैस का ईंधन के रुप में उपयोग ला रहे टिगुलराम की सराहना की

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश का प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर/10 जुलाई 2021/ कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने प्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम सरसताल सोनगरा में गौठान का निरीक्षण किया। सीईओ ने गौठान के नोडल से गौठान के बारे में विस्तृत जानकारी ली। कितने किलो गोबर की खरीदी की, कितना उर्वरक बनाया तथा कितने किलो उर्वरक की बिक्री से कितना लाभ हुआ आदि की जानकारी लेते हुए गौठान में उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौठान में पानी की व्यवस्था, चारा की व्यवस्था तथा वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होने गौठान में कार्य कर रहे महिलाओ के लिए लाभ हो जिसके लिए खाली पडे़ जमीन पर बाड़ी विकास जैसे- मशरुम की खेती, फलदार वृक्ष, पपीता, केला, लीची, करौंदा, अरहर, मक्का, नेनूआ लगाने कहा। जिससे महिलाओ की आय मे वृद्धि हो सके और अन्य महिलाएं भी इस सहायता समूह से जुड़ कर अपना आय सुनिश्चित कर सके। उन्होंने चरवाहे को गांव की जानवरों को लाने कहा व चरवाहे के शेष बचे राशि को समय मे भुगतान करने निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिपं सीईओ श्री राहुल देव ने बाड़ी की सुरक्षा के लिए बाड़ी को घेराव करने के निर्देश दिए। उन्होने बकरी शेड, मुर्गी शेड बनाकर लाभान्वित करने के निर्देश दिए एवं महिलाओ को अच्छा काम करने के कहा। स्व सहायता समूह की महिलाओ को रोजगार के आय को बढ़ाने व प्रत्येक महिला को 5-6 हजार प्रतिमाह कमाने की बात कही। वहीं बृजलाल, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता द्वारा 5 एकड़ भूमि में धान के बदले मुख्यमंत्री वृक्षारोपण किया गया है। जिससे दोनों हितग्राहियों की सराहना की। उन्होंने हितग्राहियों को हरी मूंग की बीज वितरण किया जिससे हितग्राहियों ने खुशी जाहिर की।

जिला पंचायत सीईओ ने गांव का किया अवलोकन-

जिला पंचायत सीईओ ने गांव में नाली प्लाक का अवलोकन करते हुए ग्राम शंकरपुर में 20 लाख का स्टाप डेम, डबरी, वहीं उन्होने टिगुल राम के घर क्रेडा विभाग द्वारा बने हुए बायो गैस का 2 साल से ईंधन के रुप में उपयोग में ला रहे उसको देख सीईओ ने सराहना व्यक्त की तथा ग्राम पंचायत में जिनके घर में 5 पशु से अधिक है उनके घर में क्रेडा विभाग को बायौ गैस लगाने निर्देश दिए एवं ग्राम पंचायत में 230 से अधिक शेड बने है जहां 10 नग काऊ शेड की स्वीकृति प्रदान की है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57