Advertisement

सरगुजा : महेशपुर में होगा का सामूहिक विवाह का आयोजन।

महेशपुर में होगा का सामूहिक विवाह का आयोजन 
अम्बिकापुर 7 मार्च 2021/  कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में उदयपुर विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम महेशपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 11 मार्च 2021 को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा  मुख्यमंत्री कन्या विवाह अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। उदयपुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अनिकेत साहू ने बताया कि सामूहिक विवाह में 46 जोड़े परिणए सूत्र में आबद्ध होगें । सामूहिक विवाह की तैयारी हेतु विभागीय अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर तैयारी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।  साहू ने बताया कि इसके साथ ही देवगढ़ में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर मेले का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय मेले का आयोजन 11 से 13 मार्च तक किया जाएगा। मेला आयोजन के संबंध में 3 मार्च को अनुविभगीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में बैठक आयोजन किया गया। बैठक में कोविड़-19 के बचाव हेतु शासन के दिशा निर्देश के तहत मेले का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया। मन्दिर परिसर में आवश्यक बैरीकैटिंग व्यवस्था लोक निर्माण विभाग तथा बांस बल्ली वन विभाग को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। मेला स्थल पर विद्युत एवं पेयजल की व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गई। इसके अतिरिक्त अन्य विभाग के अधिकारियों को भी देवगढ़ मेला के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में विधायक प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंहदेव,जनपद उपाध्यक्ष श्री नीरज मिश्रा,जिला पंचायत सदस्य राजनाथ सिंह सहित ग्राम पंचायत देवटिकरा,जामडीह तथा कलचा के सरपंच तथा मेला के सदस्य उपस्थित थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47