Advertisement

अहमदाबाद में हुए वायुयान दुर्घटना में मृतकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा से जुड़े हुए विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अहमदाबाद में हुए वायुयान दुर्घटना में मृतकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर/ सरगुजा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अमोलक सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र से जुड़े विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों, गैर-सरकारी संगठनों(एन जी ओ) ,आध्यात्मिक संगठनों तथा स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं के द्वारा अहमदाबाद वायुयान दुर्घटना में मृत आत्माओं के शांति के लिए घड़ी चौक अम्बिकापुर के स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा के समक्ष भावपूर्ण शोक संवेदना श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। अहमदाबाद से इंग्लैंड जाने वाली एयर इंडिया के विमान में 241यात्रियों, मेडिकल स्टूडेंट तथा स्थानीय लोगों सहित 265 लोगों की मृत्यु हो गई।दुखद् एवं हृदयविदारक घटना से आहत स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों के द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर एवं मोमबत्ती जलाकर मृत आत्माओं की शान्ति के लिए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों के द्वारा मृतकों के परिवारों के सदस्यों को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति की क्षमता हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया।इस अवसर पर नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र के संयोजक मंगल पाण्डेय निर्देशक चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी, समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा मुख्य कार्यकारी छत्तीसगढ़ प्रचार एवं विकास संस्थान, बी के सत्यनारायण यादव,बी के हरिमोहन राय, अधिवक्ता विजय शंकर तिवारी मुख्य ट्रस्टी राजेन्द्र नाथ तिवारी फाउंडेशन,राज नारायण द्विवेदी मदन मोहन मालवीय मिशन, संतोष कुमार विश्वकर्मा (NHRACACB), समभाव व वसुधा महिला मंच की संस्थापिका एवं संयोजिका वरिष्ठ समाजसेविका सुश्री वन्दना दत्ता दीदी, वसुधा एवं समभाव महिला मंच की सदस्य श्रीमती रमा सिंह, रीता चोपड़ा,आमिता सिंह,अनुभा डबराल, चयती अग्रवाल, अंजना परिहार, सपना चोपड़ा, सुनीता चोपड़ा,नीलू गुप्ता,हेना खान अध्यक्ष उमंग महिला एवं बाल उत्थान सोसायटी, रीना ठाकुर सदस्य उमंग महिला एवं बाल उत्थान सोसायटी,सुल्ताना सिद्धकी लोक मुस्लिम महिला समिति, युवा समाजसेवी शौर्य तिवारी,अनिमेष तिवारी, विनायक मिश्रा, ऋषय मिश्रा एवं श्रेयांस बंसल मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47