Advertisement

मी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिये विजन के साथ कार्य करें: कलेक्टर

मी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिये विजन के साथ कार्य करें: कलेक्टर

– स्कूल में बच्चों के लिए लैब, प्ले एरिया, लाइब्रेरी

एवं अन्य सुविधाएं होंगी

– कलेक्टर ने छुरिया विकासखंड स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने छुरिया विकासखंड स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां स्थित पुराने जर्जर स्कूल भवन का भी अवलोकन किया और वहां उपस्थित शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों से कहा कि पुराने भवन के संबंध में सर्वसम्मति से निर्णय लें। शासन द्वारा इस स्कूल भवन के लिए 1 करोड़ 25 लाख रूपए की राशि स्वीकृत हुई है। इसमें जो सवोतम कार्य हो सकता है करें, ताकि आने वाले वर्षों में बच्चों का यह स्कूल उदाहरण बने। बच्चों के लिए यह स्कूल बन रहा है, इसके लिए विजन अच्छा रखें। स्कूल में बच्चों के लिए लैब, प्ले एरिया, लाइब्रेरी एवं अन्य सुविधाएं होंगी। खुला कक्ष हो और इस बात का ध्यान रखें कि बच्चों को प्राकृतिक रोशनी मिले। 17 कमरों के इस स्कूल के लिये आर्किटेक्चर से परामर्श लें। उन्होंने एसडीएम श्री हितेश पिस्दा से इस संबंध में शाला समिति के सदस्यों के साथ चर्चा कर निर्णय लेने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता श्री डीके नेताम से कहा कि स्कूल का निर्माण कार्य गुणवŸाापूर्ण होना चाहिए एवं कार्यों में पारदर्शिता होनी चाहिए। किसी तरह की कमी होने पर ठेकेदार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ प्रतीक प्रधान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57