छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भाजपा सरगुजा लुण्ड्रा तथा सीतापुर विधान सभा कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक …….


अंबिकापुर।।
भारतीय जनता पार्टी अंबिकापुर, लुण्ड्रा तथा सीतापुर विधान सभा कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं लुण्ड्रा विधानसभा प्रभारी शिवनाथ यादव, सीतापुर विधान सभा प्रभारी उपेंद्र यादव, अंबिकापुर विधानसभा प्रभारी राम कृपाल साहू, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, पूर्व विधायक विजय नाथ सिंह तथा वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे ने मंगलवार संगठन के कार्यक्रमों तथा अभियानों की जानकारी ली साथ हीं बूथ सशक्तिकरण अभियान को 15 अप्रैल से पूर्व पूर्ण करने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है जिस पर चनाव की तैयारी निर्भर है, पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी जान से सफल बनाने जुट जाएं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमों तथा अभियानों को पूरी सक्रियता व समर्पण से पूरा करने में भिड़े हैं, चुनावी वर्ष में हमें और ऊर्जा के साथ भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम करना है।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता व देवनाथ पैकरा तथा मधुसूदन शुक्ला ने आभार जताया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फुलेश्वरी सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, विनोद हर्ष, डी के पूरिया, प्रोफेसर गोपाल राम, राजकुमार बंसल, विजय व्यापारी, विकास पांडे, रोशन गुप्ता, राधेश्याम ठाकुर, संतोष दास, रूपेश दुबे, विद्यानंद मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, इंदर भगत, अनिल सिंह, महेंद्र सिंह, श्रवण दास, रज्जूराम बाल नाथ यादव, राजेश अग्रवाल, अनिल सिंह, चंद्र बसु यादव, राम प्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी तथा दुर्गाशंकर दास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!