
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ की फेम एक्ट्रेस अभिलाषा पाटिल का हुआ निधन
-
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ की फेम एक्ट्रेस अभिलाषा पाटिल का हुआ निधन कोरोना वायरस लोगों पर इस तरह काल बनकर मंडरा रहा है। जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां भी इसकी चपेट में आई। ऐसे में एक के बाद एक दुखद खबर का सिलसिला आता ही जा रहा है।
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ हर किसी को याद ही होगी। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। बता दें, इस फिल्म में अभिलाषा पाटिल एक नर्स के किरदार में नजर आई थीं।
सुत्रों के मुताबिक पता चला कि अभिलाषा पाटिल अपने आने वाली फिल्म की शूटिंग वाराणसी में कर रही थीं। अभिलाषा पाटिल शूटिंग खत्म करके अपने घर मुंबई लौटीं तभी वे कोरोना संक्रमित हो गई।
अभिलाषा पाटिल घर पर ही इलाज करवा रही थीं। जिसके चलते उनको सांस लेने में तकलीफ हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। बता दें कि बीते मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया।
इस खबर से बॉलीवुड और मराठी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर फैंस और करीबी लोग श्रद्धांजली दे रहे हैं।
अभिलाषा ने करियर की शुरुआत कुछ मराठी फिल्मों और सीरियल से की थीं। साथ ही अभिलाषा पाटिल ने 2017 में आई ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘छिछोरे’ और ‘गुड न्यूज’ जैसी फिल्मों में नजर आई थीं।