Advertisement

CM योगी से जापानी राजदूत की मुलाकात, यूपी-जापान साझेदारी के नए द्वार खुलेंगे

सीएम योगी और जापानी राजदूत की मुलाकात: यूपी-जापान साझेदारी के नए द्वार खुलेंगे

लखनऊ। जापान के राजदूत ओएनओ केइची ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने और उत्तर प्रदेश में निवेश के संभावित अवसरों पर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जापान और भारत के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध हमेशा से ही घनिष्ठ रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश और जापान के बीच चार प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जापान का दौरा करेगा, जिसमें ओसाका में होने वाले एक वैश्विक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी किया जाएगा।

जापानी राजदूत ओएनओ केइची ने उत्तर प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था, तेजी से हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और औद्योगिक निवेश की संभावनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि जापानी कंपनियों के लिए उत्तर प्रदेश एक आकर्षक गंतव्य बनता जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57