Advertisement

छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में भरपूर विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री बघेल

छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में भरपूर विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री बघेल
’मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में विकास का नया दौर विषय पर की बातचीत’
’सेंदरी में ग्रामीणों ने लोकवाणी का प्रसारण उत्साह से सुना’

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बिलासपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 19वीं कड़ी का आज सुबह 10.30 से 11.00 बजे के बीच प्रसारण आकाशवाणी सहित विभिन्न क्षेत्रीय समाचार चौनलों के माध्यम से किया गया। मुख्यमंत्री ने आज की कड़ी में विकास का नया दौर विषय पर प्रदेशवासियों को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे लिए छत्तीसगढ़िया भाई बहनों के आंखों की चमक और चेहरे की मुस्कान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि छ्तीसगढ़ के विकास के लिए पुरखो से लेकर नई पीढ़ी तक सबमें भरपूर उत्साह है। बिल्हा विकासखंड के ग्राम पंचायत सेंदरी में लोकवाणी को ग्रामीणों ने तन्मयता से सुना। के बाद सरपंच श्री अक्तिराम भारद्वाज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पिछले ढाई सालों में लगातार अधोसंरचनाओं का विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य के नागरिकों के लिए विकासपरक कई योजनाएं संचालित की जा रही है ।
लोकवाणी ग्राम के पंच भरतलाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिले में विकासमूलक नए कार्य स्वीकृत कर उनका क्रियान्वयन कराया है जिससे राज्य की तस्वीर बदल रही है। श्री छोटेलाल यादव ने कहा कि गोधन न्याय योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है। सुरेश साहू ने कहा कि गांव गांव में गोठान बन रहे हैं। महिलाओं को सशक्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। महिलाएं समूहों में संगठित होकर व प्रशिक्षित होकर विभिन्न क्षेत्रों में उत्पाद तैयार कर स्वयं आय अर्जित कर रही हैं जो अपने आप में बड़ा और सकारात्मक बदलाव है। श्री राजकुमार साहू ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को राहत मिली है। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के फलस्वरूप आज ग्रामीणों की माली हालत में सुधार आया है।
इसी प्रकार ग्राम के मंगत राम प्रजापति, फूल सिंह भारद्वाज, महेंद्र एवं अन्य लोगों ने लोकवाणी की आज की कड़ी प्रसारण सुना।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05