Advertisement

बलरामपुर: अज्ञात ट्रैक्टर ने कुचला, 55 वर्षीय किसान रामदास की मौके पर मौत

अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आए रामदास, मौके पर दर्दनाक मौत – बैंक से खेती के लिए पैसा निकालने निकले थे

बलरामपुर/बनापाती | ग्राम बनापाती निवासी रामदास (55 वर्ष) की शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह पुलिस चौकी विजयनगर क्षेत्र में सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने उन्हें कुचल दिया। रामदास ग्रामीण बैंक नवाडी से खेती-बाड़ी के लिए पैसा निकालने जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों में दुर्घटना को लेकर आक्रोश है और वे ट्रैक्टर चालक के जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि रामदास अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे और खेती ही उनकी आय का मुख्य जरिया था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47