Advertisement

चिंगरा पगारा वॉटरफॉल में सैलानियों की एंट्री बंद : आख़िर क्या है वजह,क्यों लगा अचानक प्रतिबंध?

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में इन दिनों जंगली हाथियों का ख़ौफ़ बढ़ता ही जा रहा है। गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चिंगरा पगारा वॉटरफॉल (Chingra Pagara waterfall) में अब आम जनता का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

प्रशासन के अनुसार, वॉटरफॉल (Chingra Pagara waterfallसे लगे ग्रामीण इलाकों में बीते कुछ दिनों से हाथियों का दल सक्रिय है। सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने पर्यटकों को वहां जाने से मना कर दिया है। वॉटरफॉल मार्ग पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।वन विभाग और प्रशासन की संयुक्त निगरानी में क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है। स्थानीय ग्रामीणों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रशासन की अपील: जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती, पर्यटक चिंगरा पगारा की ओर रुख न करें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।वन विभाग सूत्रों के अनुसार, हाथियों का दल कभी भी उग्र हो सकता है, जिससे जान-माल का बड़ा खतरा हो सकता है। फिलहाल वॉटरफॉल बंद है, घूमने की योजना फिलहाल टाल दें।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05