Advertisement

विकासकार्यों से दिखेगी आरंग की नई तस्वीर : मंत्री डॉ डहरिया

विकासकार्यों से दिखेगी आरंग की नई तस्वीर : मंत्री डॉ डहरिया
नगरीय प्रशासन मंत्री ने रानीसागर, समोदा, अमसेना,घोरभट्टी, भैंसा और खोरसी में करोड़ो रुपए के विकासकार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर:नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री तथा आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ शिवकुमार डहरिया ने आरंग विकासखंड के ग्राम पंचायत रानीसागर और नगरपंचायत समोदा, ग्राम सकरी, अमसेना,भैंसा, घोरभट्टी और खोरसी में लगभग 7 करोड़ रुपए से अधिक के विकासकार्यों का भूमिपूजन कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए किया। एक ही दिन में नगर पंचायत समोदा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार चल रहा है। आरंग विधानसभा क्षेत्र में विगत ढाई साल में अरबों रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है और कुछ कार्य पूर्ण और बहुत से कार्य कुछ माह के भीतर पूर्ण होने वाले हैं। कार्यों की स्वीकृति के साथ यह सुनिश्चित है कि आने वाले दिनों में आरंग क्षेत्र के सभी गाँव की तस्वीर बदल जाएगी। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि लोगों को पक्की और चौड़ी सड़क, गलियों में सीसी रोड, गाँव में सामुदायिक भवन, शासकीय भवन से मुख्य मार्ग तक सड़क, स्कूल और आंगनबाड़ी भवन, सामुदायिक शौचालय, रंगमंच, पीने का शुद्ध पानी, स्वच्छ और पचरी युक्त तालाब और उपस्वास्थ्य केंद्र भवन सहित पानी निकासी के लिए नालियां आदि सुविधाएं मिलने लगी है। विकास कार्यों का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और आरंग की नई तस्वीर कुछ दिनों में आप सभी को दिखाई देने लगेगी।

मंत्री डॉ डहरिया ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसान हितैषी गाँव, गरीब और मजदूरों की सरकार है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ दिया जा रहा है। राजीव गाँधी किसान न्याय योजना के माध्यम से प्रदेश के किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी के माध्यम से प्रदेश में आत्मनिर्भर की नई संभावनाएं विकसित की गई। गौठानों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। गौ पालकों से गोबर खरीदने के साथ गौ संरक्षण और पशुपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान, महिलाएं, मजदूर लाभान्वित होंगे अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी और हमारा प्रदेश खुशहाल और समृद्ध बनेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि कोविडकाल में सरकार ने सफलतापूर्वक चुनौतियों का सामना किया। मुख्यमंत्री के प्रयासों और योजनाओं से राज्य में मंदी का असर नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शहर जैसी सुविधाएं गाँव में उपलब्ध कराने प्रतिबद्ध है। राज्य में आरंग ब्लॉक अंतर्गत समोदा,मंदिर हसौद और चंदखुरी को नगर पंचायत बनाया गया है। इससे रोजगार की संभावनाएं विकसित होने के साथ आने वाले दिनों में विकास की झलक दिखेगी। उन्होंने सभी को शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए कोरोना से बचाव के लिए सजग रहने और नियमों का पालन करने कहा।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश्वर देवांगन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा राय, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री आजू राम वंशे, श्री ओमप्रकाश यादव, श्री कोमल साहू सहित जिला और जनपद सदस्य, सरपंच, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी और नागरिकगण उपस्थित थे।

करोड़ो के विकासकार्यों की दी सौगात

मंत्री डॉ डहरिया ने आरंग विधानसभा अंतर्गत ग्रामों में लगभग 7 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। ग्राम रानीसागर में नवीन पंचायत भवन,सीसी रोड, समोदा में नगर पंचायत भवन,साहू और सतनामी समाज के लिए सामुदायिक भवन, सीसी रोड नाली निर्माण, ग्राम सकरी में हाई स्कूल भवन,सामुदायिक शौचालय, ग्राम अमसेना में सीसी रोड,नाली निर्माण, सड़क निर्माण कार्य, कॉमन सर्विस सेंटर और आंगनबाड़ी भवन सहित अन्य कार्य, ग्राम भैंसा में सामुदायिक भवन, अतरिक्त कक्ष, सीसी रोड,ग्राम घोरभट्टी में सामुदायिक भवन और ग्राम खोरसी में सामुदायिक भवन,उपस्वास्थ्य भवन उन्नयन कार्य, धान खरीदी केंद्र में चबूतरा निर्माण, पहुंच मार्ग, ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन सहित अन्य कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57