Advertisement

मानपुर लूटकांड मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार, पीएम आवास योजना में मजदूरी गबन का खुलासा

मानपुर लूटकांड का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार, पीएम आवास मजदूरी गबन का भी हुआ खुलासा

बलरामपुर/रामचंद्रपुर। सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में दो गंभीर मामलों का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है।

पहला मामला वर्ष 2022 के मानपुर लूटकांड से जुड़ा है, जिसमें नक्सली वेश में आए हथियारबंद बदमाशों ने ₹2.20 लाख नकद और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए थे। इस मामले के मास्टरमाइंड आगर साय उर्फ सुनील को अब बिहार के डेहरी ऑनसोन से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नाम और पहचान बदलकर दुकान में काम कर रहा था। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को ट्रैक किया।

अब तक इस मामले में कुल 8 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पहले ही 7 आरोपी जेल भेजे जा चुके थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दूसरा मामला रामचंद्रपुर ब्लॉक के डूमरपान गांव का है, जहाँ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मजदूरी की राशि में गबन किया गया है। पीड़ित श्रमिकों ने शिकायत दर्ज कराई है और प्रशासनिक स्तर पर जांच जारी है।

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मामले:

  • हत्या का प्रयास

  • डकैती

  • आर्म्स एक्ट

  • विस्फोटक अधिनियम

गिरफ्तारी में भूमिका निभाने वाली टीम: निरीक्षक बी.एल. भारद्वाज, साइबर सेल व अन्य पुलिस जवानों की रही अहम भूमिका। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को सराहना भी दी गई है।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47