Advertisement

फिंगेश्वर के बिजली गांव में वित्तीय समावेशन शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी गई बैंकिंग और बीमा योजनाओं की जानकारी

गरियाबंद, 18 जुलाई 2025। फिंगेश्वर विकासखंड के राज्यपाल गोदग्राम बिजली में आज वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन अग्रणी बैंक गरियाबंद के मार्गदर्शन में बैंक ऑफ बड़ौदा, फिंगेश्वर शाखा द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

शिविर के दौरान ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जनधन खाता, डिजिटल फ्रॉड से बचाव जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

एफएलसी लीड बैंक गरियाबंद के प्रेमलाल साहू ने बताया कि शिविर में पात्र हितग्राहियों का केवाईसी कर पंजीयन किया गया। साथ ही उपस्थित नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक दीनबंधु ध्रुव ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को इस योजना से आर्थिक मजबूती मिलेगी।

वहीं, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति की कार्यपालन अधिकारी सुश्री रश्मि गुप्ता ने अंत्योदय स्वरोजगार और आदिवासी स्वरोजगार योजना के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से अवगत कराया।

शिविर में एफएलसीआरपी खिलेश्वरी साहू, बैंक मित्र तामेश निषाद, भूषण साहू, योगेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47