Advertisement

गरियाबंद: बिना HSRP नंबर प्लेट के वाहनों पर जुर्माना, 21 से 26 जुलाई तक छुरा ब्लॉक में विशेष शिविर

बिना HSRP नंबर प्लेट के वाहनों पर लगेगा जुर्माना, छुरा ब्लॉक में 21 से 26 जुलाई तक विशेष शिविर

गरियाबंद, 19 जुलाई 2025: परिवहन विभाग द्वारा 01 अप्रैल 2019 के पहले रजिस्ट्रेशन वाले सभी वाहनों में HSRP (High Security Registration Plate) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। नियम के तहत बिना HSRP नंबर प्लेट के वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए जिला परिवहन कार्यालय, गरियाबंद द्वारा छुरा ब्लॉक में 21 से 26 जुलाई 2025 तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।


शिविर की तिथियां और स्थान:

तारीख दिन शिविर स्थान
21 जुलाई सोमवार पंचायत भवन, दादरगांव
22 जुलाई मंगलवार पंचायत भवन, कनसिंघी
23 जुलाई बुधवार पंचायत भवन, दुल्ला
24 जुलाई गुरुवार पंचायत भवन, मुड़ागांव
25 जुलाई शुक्रवार पंचायत भवन, अमेठी
26 जुलाई शनिवार पंचायत भवन, पाठसिवनी

इन शिविरों में नागरिक अपने वाहन की HSRP प्लेट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

HSRP नंबर प्लेट बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज़:

  • वाहन की RC बुक (पंजीयन प्रमाणपत्र) की छायाप्रति

  • वाहन स्वामी का आधार कार्ड

  • मोबाइल नंबर

अधिक जानकारी के लिए जिला स्तरीय हेल्पलाइन नंबर: 📞 9981329779 पर संपर्क किया जा सकता है।


जुर्माना से बचने के लिए समय पर लगवाएं HSRP प्लेट:

बिना HSRP नंबर प्लेट के पाए जाने पर मौद्रिक दंड का प्रावधान है। इसलिए वाहन मालिकों से अपील है कि वे नियत तिथि पर शिविर में उपस्थित होकर HSRP प्लेट लगवाने की प्रक्रिया पूर्ण करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47