Advertisement

वाड्रफनगर में महिला पर अमानवीय अत्याचार, कोचिंग संचालक पति गिरफ्तार; सास-ससुर फरार

कोचिंग संचालक ने पत्नी को दी अमानवीय यातना, गिरफ्तार; सास-ससुर फरार

वाड्रफनगर, बलरामपुर | 19 जुलाई 2025 | बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में एक महिला को उसके ही पति और ससुराल वालों ने हैवानियत की हद पार करते हुए जलाने और मारने की कोशिश की। पीड़िता ने थाने पहुंचकर बताया कि उसके पति आकाश तिवारी ने उसे गर्म सलाखों से जलाया, मुंह में कपड़ा ठूंसकर गर्म पानी में चेहरा डुबोने की कोशिश की।

पीड़िता का आरोप है कि पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध है और वह उससे शादी करना चाहता था। पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए उस पर जानलेवा हमला किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

किसी तरह जान बचाकर पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश तिवारी, जो वाड्रफनगर में ‘चाणक्य अकैडमी’ नामक कोचिंग सेंटर संचालित करता है, को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसकी सास और ससुर फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

पुलिस ने आईपीसी की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47