Advertisement

रायपुर ज़िले में कांग्रेस का चक्काजाम सफल, खरोरा में मोदी-अडानी का पुतला दहन

रायपुर ज़िले में कांग्रेस का चक्काजाम सफल, खरोरा में मोदी-अडानी का पुतला दहन

 

रायपुर। 22 जुलाई 2025।कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों और अडानी समूह के खिलाफ देशभर में चलाए जा रहे विरोध कार्यक्रम के तहत रायपुर ज़िले के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक चक्काजाम किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधो राम वर्मा और पूर्व सांसद छाया वर्मा के नेतृत्व में खरोरा के आजाद चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया, जहां मोदी-अडानी का पुतला फूंका गया और टायर जलाकर आक्रोश जताया गया।

चक्काजाम के प्रमुख स्थल और नेता:

  • आरंग – डॉ. शिव कुमार डहरिया के नेतृत्व में रसनी टोल प्लाजा पर हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • अभनपुर – प्रवीण साहू, यशवंत साहू, विद्याभूषण सोनवानी ने मोर्चा संभाला।

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
  • साकरा धरसीवां – पूर्व विधायक अनीता शर्मा, योगेंद्र सोलंकी, दुर्गेश वर्मा उपस्थित रहे। यहाँ भी टायर जलाकर विरोध दर्ज कराया गया।

  • तिल्दा – शैलेश नितिन त्रिवेदी, राम गिड़लानी, देवा टंडन, बलदाऊ साहू के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ।

  • खरोरा – जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधो राम वर्मा, छाया वर्मा, सौरभ मिश्रा की अगुवाई में प्रदर्शन।

चक्काजाम के दौरान एम्बुलेंस, मरीजों की गाड़ियाँ और स्कूल बसों को छोड़कर सभी ट्रक, कार और अन्य वाहनों को रोका गया। प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक शांतिपूर्वक चला।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधो राम वर्मा ने कहा:

“रायपुर जिले के सभी चिन्हांकित स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता समय पर डटकर खड़े हुए। जनता की आवाज को दबाने की कोशिशों के खिलाफ हम हर मोर्चे पर संघर्ष जारी रखेंगे।”

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47