ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

दाम घटाने के लिए केंद्र सरकार ने बफर स्टॉक से जारी किया 1.11 लाख टन प्याज

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

दाम घटाने के लिए केंद्र सरकार ने बफर स्टॉक से जारी किया 1.11 लाख टन प्याज

केंद्र सरकार ने बताया है कि देश भर के प्रमुख बाजारों में उसके बफर स्टॉक से 2 नवंबर तक 1.11 लाख टन प्याज जारी किया गया है. इससे खुदरा कीमतों में 5 से 12 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है.

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि प्याज को दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, चंडीगढ़, कोच्चि और रायपुर जैसे प्रमुख बाजारों में जारी किया गया. इसके साथ ही, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात के स्थानीय बाजारों में भी प्याज उतारा गया है.

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है, “बफर स्टॉक के जरिए प्याज के दाम स्थिर किए जा रहे हैं. इसके दाम कम करने के केंद्र सरकार के प्रयासों के परिणाम अब सामने आ रहे हैं.”

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मंत्रालय के अनुसार, सरकार ने प्याज के दाम घटाने और भंडारण के कम से कम नुक़सान के लिए फर्स्ट-इन-फर्स्ट-आउट (फीफो) सिद्धांत पर बफर स्टॉक से प्याज निकाला जा रहा है. इसके अलावा गोदामों से सभी राज्यों को महज 21 रुपये प्रति किलो की कीमत पर प्याज दिया जा रहा है.

बारिश के चलते बढ़ने लगे प्याज के दाम

मंत्रालय के अनुसार, बारिश के चलते आपूर्ति के प्रभावित होने से प्याज की कीमतें अक्टूबर के पहले सप्ताह से बढ़ने लगी थीं.

प्याज फिलहाल पिछले साल की तुलना में सस्ते हैं. इस समय इसका औसत खुदरा मूल्य 40.13 रुपये प्रति किलोग्राम है. वहीं थोक बाजार में इसकी कीमत 31.15 रुपये प्रति किलोग्राम है.

आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में प्याज की खुदरा कीमत गिरकर 44 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो दो सप्ताह पहले 49 रुपये थी. वहीं मुंबई में इसकी कीमत 14 अक्टूबर के 50 रुपये से घटकर अब 45 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

कोलकाता में भी प्याज की खुदरा कीमत 17 अक्टूबर के 57 रुपये से घटकर 45 रुपये हो गई है. चेन्नई में प्याज के दाम 13 अक्टूबर के 42 रुपये से घटकर अब 37 रुपये हो गए हैं.

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!