CG Rain Alert : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,इन जिलों में होगी भारी बारिश, वज्रपात की भी संभावना

रायपुर :-  छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी समेत आस-पास के इलाकों में लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। उमस और गर्मी झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक खुशखबरी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून की गतिविधियों पर लगा ब्रेक अब हटने वाला है। इसका मतलब ये है कि, प्रदेश में अब फिर से जमकर बारिश होगी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी-तूफ़ान चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर में दिन भर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़ और जशपुर समेत कई अन्य इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

वहीं, मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, फ़िलहाल प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में कमी आएगी। प्रदेश के कई जिलों में रुक-रूककर बारिश होगी। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि, वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और बिना आवश्यक कारण के खुले स्थानों पर न जाएं