Advertisement

रायपुर में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ध्वजारोहण, परेड व हॉर्स शो ने बांधा समा

रायपुर, 15 अगस्त 2025। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया।

समारोह में 17 प्लाटूनों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसका नेतृत्व आईपीएस अधिकारी ईशु अग्रवाल ने किया। आमंत्रित वर्ग में उड़ीसा पुलिस की टुकड़ी भी शामिल रही। परेड में बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (पुरुष-महिला), पुलिस, जेल पुलिस, नगर सेना (पुरुष-महिला), एनसीसी (बालक-बालिका), बैंड प्लाटून, घुड़सवार दल और महिला बैगपाइपर बैंड शामिल रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट दलों को सम्मानित किया। केन्द्रीय बल वर्ग में पहला स्थान बीएसएफ को, दूसरा सीआरपीएफ को और तीसरा ओडिशा पुलिस को मिला। राज्य बल वर्ग में पहला स्थान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (पुरुष), दूसरा महिला सशस्त्र बल और तीसरा नगर सेना (महिला) को प्राप्त हुआ। एनसीसी जूनियर वर्ग में बालक दल ने पहला और बालिका दल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

घुड़सवार दल का हॉर्स शो फ्लैग मार्च, टेंट पैगिंग, नेज़ाबंदी शो, जंपिंग और गैलप राउंड के साथ समारोह का मुख्य आकर्षण रहा।
महिला बैगपाइपर बैंड ने क्विक मार्च और स्लो मार्च की धुनों से उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47