Advertisement

78 साल बाद भी विकास से वंचित! वाड्राफनगर के धवरपुर में शव ले जाने के लिए ग्रामीणों ने बनाई मानव एंबुलेंस

78 साल बाद भी विकास से वंचित! वाड्राफनगर के धवरपुर में शव ले जाने के लिए ग्रामीणों ने बनाई मानव एंबुलेंस

बलरामपुर जिले के वाड्राफनगर ब्लॉक के धवरपुर गांव में सड़क और पुल न होने के कारण ग्रामीणों को शव को कंधे पर उठाकर 4 किमी पैदल नदी पार कर मुख्य सड़क तक लाना पड़ा।

बलरामपुर/वाड्राफनगर।आज़ादी के 78 साल बाद भी कई गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। बलरामपुर जिले के वाड्राफनगर विकासखंड के ग्राम धवरपुर से एक मार्मिक मामला सामने आया है। यहां सड़क और पुल (वापुल) नहीं होने के कारण शव को गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गांव के लोगों ने मजबूरी में मृतक के शव को पारंपरिक तरीके से कंधे पर उठाकर लगभग 4 किलोमीटर पैदल मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इस दौरान ग्रामीणों को उपंती नाला और नदी को भी पार करना पड़ा।

यह घटना स्थानीय प्रशासन और शासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करती है कि आज़ादी के 78 साल बाद भी धवरपुर जैसे गांव विकास की रोशनी से कोसों दूर क्यों हैं? ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं—सड़क, पुल, एंबुलेंस—से वंचित हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी सड़क और पुलिया नहीं बन पाई। यह तस्वीर बताती है कि आज भी कई गांव गुलामी जैसे अंधेरे में जी रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47