Advertisement

बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी में 4 आरोपी गिरफ्तार, 5 पशु मुक्त

बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी के दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार, पांच पशु मुक्त

बलरामपुर, 18 अगस्त 2025।बलरामपुर पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चांदो पुलिस चौकी क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पांच पशुओं को क्रूरता से बचाया है।

पहला मामला 16 अगस्त का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नावाडीह ग्राम में एक आरोपी घायल बछिया को मारते-पीटते झारखंड की ओर ले जा रहा है। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और आरोपी पारना मिंज को गिरफ्तार कर लिया। घायल बछिया को पुलिस ने सुरक्षित बचाया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दूसरी कार्रवाई 18 अगस्त को की गई। नावाडीह के कारचादाड पुलिया के पास पुलिस ने तीन और आरोपियों को पकड़ा। ये आरोपी हवारा, राजाराम और सुकुरुदीन अंसारी दो बछिया और दो गायों को मारते-पीटते बूचड़खाने की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके से सभी पशुओं को मुक्त कर लिया।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पशु संरक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47