Advertisement

जांजगीर-चांपा: नवरात्रि पर्व पर कलेक्टर और एसपी ने दुर्गा पूजा समिति के साथ बैठक, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने आगामी नवरात्रि पर्व में दुर्गा पूजा समिति की बैठक ली

जांजगीर-चांपा, 23 अगस्त 2025। आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर नैला-जांजगीर की श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति की तैयारियों की समीक्षा हेतु कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने समिति पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की।

बैठक में अग्रसेन भवन के पास आयोजित होने वाले दुर्गा उत्सव के सफल और सुरक्षित संचालन पर विस्तार से चर्चा हुई।
कलेक्टर ने श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग और यातायात प्रबंधन की पुख्ता तैयारियों के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने बताया कि उत्सव स्थल पर सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती की जाएगी तथा विशेष गश्ती दल नियुक्त होंगे। उन्होंने बेरिकेटिंग, यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में समिति पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखे, जिस पर प्रशासन ने सभी आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया और शांति, सौहार्द तथा श्रद्धा के साथ दुर्गा उत्सव मनाने की अपील की।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर ज्ञानेद्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान, समिति पदाधिकारी राजेश पालीवाल, विक्रम पालीवाल, संदीप शर्मा, राकेश अग्रवाल सहित अधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47