Advertisement

रायपुर: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति और छात्रावास निर्माण पर चर्चा

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न


मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विभागीय योजनाओं और छात्रावास निर्माण पर की चर्चा

रायपुर, 29 अगस्त 2025/ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज महानदी भवन मंत्रालय में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने विभागीय मंत्री का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और विभागीय संरचना की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक के दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों से विभाग के अंतर्गत आने वाले आयोगों और बोर्डों की जानकारी ली। साथ ही छात्रवृत्ति योजनाओं और पिछड़े वर्ग एवं अल्पसंख्यक छात्रों के हित में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

इस अवसर पर सरगुजा, दुर्ग और बस्तर संभागों में एक-एक 500 सीटर छात्रावास निर्माण के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के लिए अलग छात्रावास निर्माण की योजना पर भी चर्चा की गई। मंत्री ने वर्तमान में संचालित छात्रावासों की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यकता पड़ने पर मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

मंत्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में संचालित योजनाएं राज्य में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बन रही हैं। इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की योजनाएं भी राज्य के पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक छात्रों व युवाओं के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

बैठक में विभागीय अपर संचालक, उप संचालक और उपायुक्त स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM